मां चिंतपूर्णी को साढ़े तीन किलो चांदी का छतर

By: Dec 15th, 2017 12:15 am

चिंतपूर्णी – सुप्रसिद्ध धार्मिक स्थल मां छिन्नमस्तिका धाम चिंतपूर्णी में फगवाड़ा (पंजाब) के एक भक्त ने तीन किलो 500 ग्राम चांदी का छतर चढ़ाया है। छतर की कीमत डेढ़ लाख रुपए बताई जा रही है। जानकारी अनुसार मन्नत पूरी होने पर फगवाड़ा के एक भक्त ने परिवार सहित माता रानी के दरबार में चांदी का छतर चढ़ाया है। श्रद्धालु ने अपना नाम गुप्त रखने की बात कही है। इससे पहले मोगा के श्रद्धालु द्वारा सवा किलोग्राम का मुकुट मां के चरणों मे भेंट किया था। करीब 15 दिन पहले भी जालंधर के एनआरआई श्रद्धालुओं द्वारा तीन सोने के छतर, जिनका वजन करीब छह तोले था, माता के चरणों मे भेंट किया था। तीनों श्रद्धालुओं ने गुप्त रूप से सोना-चांदी मां के चरणों मे भेंट किया था। श्रद्धालुओं ने बताया कि उनकी मनोकामना पूर्ण होने पर छतर व मुकुट मां के चरणों मे भेंट किए हैं। गौरतलब है कि मां के दरबार में छतर चढ़ाने व सोने चांदी के आभूषण चढ़ाने का क्रम जारी है। भक्त अपनी मनोकामनाएं पूर्ण होने पर मां के दरबार में सोने, चांदी व हीरे युक्त छतर चढ़ा रहे हैं। उधर, मंदिर अधिकारी प्रेम लाल शर्मा ने बताया कि फगवाड़ा के एक भक्त ने अपनी मनोकामना पूर्ण होने पर मां के दरबार में तीन किलो 500 ग्राम का चांदी का छतर चढ़ाया है, जिसकी कीमत डेढ़ लाख रुपए है। श्रद्धालु परिवार ने गुप्त रूप से मां के चरणों में छतर भेंट किया है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App