वोट में नहीं बदली भीड़

By: Dec 21st, 2017 12:05 am

 श्रीनयनादेवी— हिमाचल प्रदेश में हुए विधाना सभा के चुनावों में नयनादेवी के कांग्रेस कार्यकर्ता जहां जश्न मना रहे हैं, वहीं भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता अभी भी असमंजस में है कि गलती आखिर हुई कहां। इस संदर्भ में जल्दी ही भारतीय जनता पार्टी के नेता एवं कार्यकर्ता एक बैठक बुलाएंगे तथा आत्म चिंतन करेंगे। क्या पार्टी में भी भीतर घाती है या कार्यकर्ता ही ज्यादा जीत को लेकर आशान्वित थे तथा रैलियों में तो भीड़ जुटाई, परंतु वोटों में उन्हें परवर्तित नहीं कर सके। गौर हो कि 1987 के बाद नयनादेवी विधान सभा को कांग्रेस का मजबूत किला माना जाता था, परंतु 2007 के बाद रंणधीर शर्मा ने पार्टी का संगठन ऐसा मजबूत किया कि कांग्रेस का किला ध्वस्त कर भगवा लहरा दिया तथा लगातार दस वर्ष तक रणधीर शर्मा ने इस किले में भगवा लहराते रहे। इन चुनावों रैलियों में जुटी भीड़ को देख कर लगता था इस बार भी नयनादेवी में भगवा लहराएगा, परंतु राम लाल ठाकुर की कूटनीति तथा राजनीति को भाजपाई समझ नहीं पाए। आखिर रणधीर शर्मा मात्र 1042 मतों से इस बार पिछड़ गए। पिछले चुनावों में जिन क्षेत्रों में भारतीय जनता पार्टी को अधिक मत मिले थे। इस बार हर बूथ से कम मत क्यों मिले कार्यकर्ता असमंजस में हैं। अब भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की नजर शिमला में टिक गई हैं कि जिस तरह से रणधीर शर्मा ने पार्टी के कार्य किए है। टिकट आवंटन की कमेटी तथा भारतीय जनता पार्टी का घोषणा पत्र बनाने में भी अहम भूमिका थी। ऐसे में पार्टी रणधीर शर्मा को किस ओहदे से नवाजती है। यहां बता दे कि नयनादेवी में सरकार के सभी कार्यों के उद्घाटन करने के लिए तथा उन्हें क्रियान्वित करने के लिए रामलाल ठाकुर को 20 सूत्री कार्यक्रम का अध्यक्ष पद दिया था तथा भाजपा के कार्यकर्ता भी भारतीय जनता पार्टी की सरकार में रणधीर शर्मा को एक बड़े ओहदे के रूप में देखना पसंद करेंगे। फिलहाल भारतीय जनता पार्टी के नयना के कार्यकर्ता जल्दी ही एक बैठक बुलाकर मंथन करेंगे कि तीसरी वार कहां गलती हुई जल्दी ही बैठक बुलाएंगे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App