शिमला से ठंडे हुए ऊना बिलासपुर और सोलन

By: Dec 1st, 2017 12:01 am

शिमला—प्रदेश के पहाड़ी क्षेत्रों के साथ मैदानी क्षेत्रों में भी ठिठुरन बढ़ने लगी है।   न्यूनतम तापमान में एक से दो  डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आई है। इसके चलते प्रदेश के गर्म जिलों में शुमार ऊना, बिलासपुर व सोलन शिमला से भी ठंडे हो गए हैं। शिमला में न्यूनतम पारा 6.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जबकि उक्त क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान 6.0 डिग्री से नीचे लुढ़क गया है। कल्पा व केलांग का न्यूनतम तापमान माइनस डिग्री में चल रहा है। मनाली का पारा भी लुढ़क कर शून्य डिग्री में पहुंच गया है। सुंदरनगर, भुंतर व सोलन का पारा 3.0 डिग्री से नीचे लुढ़क गया है। राजधानी शिमला में अधिकतम तापमान 16.6, सुंदरनगर में 22.5, भुंतर में 23.0, कल्पा में 14.2, , ऊना में 26.0, नाहन में 18.8, सोलन में 20.5, कांगड़ा में 23.4, बिलासपुर में 20.8 और हमीरपुर में 23.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग के निदेशक डा. मनमोहन सिंह ने बताया कि प्रदेश में छह दिसंबर तक मौसम साफ रहेगा।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App