सेंट सोल्जर की एड्स दिवस पर रैली

By: Dec 2nd, 2017 12:02 am

जालंधर – सेंट सोल्जर गु्रप ऑफ इंस्टीच्यूशन की ओर से विश्व एड्स दिवस पर जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इसमें सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल मंडी ब्रांच के छात्रों ने भी भाग लिया। तन्वी, आरुषि, पुष्कर, अनिश्ता, तनिषा, कविता, शरगुन, वंशिका, सुखप्रीत, प्रांजय व शिव आदि छात्रों ने पोस्टर से और चेहरे पर मास्क पहन खतरनाक बीमारी के बारे में जागरूकता फैलाई। इस मौके पर चेयरमैन अनिल चोपड़ा और वाइस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने कहा कि इस खतरनाक बीमारी के साथ लड़ने के लिए हमें यूथ को साथ जोड़कर बढ़े स्तर पर जागरूक करना चाहिए और ज्यादा से ज्यादा जागरूकता फैलानी चाहिए, क्योंकि इस बीमारी का एकमात्र इलाज जागरूकता ही है


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App