सेवा विस्तार पाने वाले अफसर समेट लें सामान

By: Dec 14th, 2017 12:01 am

शिमला— अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के पूर्व अध्यक्ष पुरुषोत्तम गुलेरिया ने कहा है कि कांग्रेस सरकार के मंत्रियों की तरह सेवाविस्तार पाने वाले  रकार के खास अधिकारियों को भी अब बोरिया बिस्तर बांधना शुरू कर देना चाहिए। मतदान में आमजन के साथ कर्मचारी वर्ग ने भी कांग्रेस के विरुद्ध वोट किया है और 18 दिसंबर को आने वाले परिणाम इस तथ्य को सिद्ध कर देंगे। उन्होंने कहा कि मतगणना से पूर्व कांग्रेस के कई वरिष्ठ मंत्रियों ने अपना सामान समेटना शुरू कर दिया है, परंतु सरकार के चहेते और कई रिटायर अधिकारी अभी भी सचिवालय में डटे हुए हैं। महासंघ के पूर्व अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार ने जहां पांच साल के कार्यकाल में आमजन के हितों की अनदेखी की, वहीं रिटायर अधिकारियों ने अपने स्वार्थ के लिए कर्मचारियों का उत्पीड़न किया। ऐसे अधिकारियों की सूची तैयार की गई है, जिन्होंने कर्मचारियों का उत्पीड़न किया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि कांग्रेस सरकार ने नियमों की अनदेखी कर कई भर्तियां की हैं, जिसकी निष्पक्ष रूप से जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के पांचवें वर्ष के कार्यकाल के सभी निर्णयों और भर्तियों की समीक्षा की जानी चाहिए।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App