सैलानियों को व्हाइट क्रिसमस का इंतजार

By: Dec 24th, 2017 12:08 am

कुल्लू — विश्व विख्यात पर्यटन नगरी क्रिसमस के लिए पूरी तरह से सज गई है। क्रिसमस के लिए पर्यटन नगरी मनाली के होटल दुल्हन की भांति सज गए हैं। होटलों में क्रिसमस सेलिब्रेशन को लेकर तरह-तरह के इंतजाम किए जा रहे हैं। इतना ही नहीं सैलानियों को क्रिसमस पर लुभावाने के लिए होटलियर बेहतर पैकेज  दे रहे हैं। बता दें कि क्रिसमस को लेकर मनाली के होटलों में ऑनलाइन बुकिंग की प्रक्रिया इन दिनों चली हुई है। देश-विदेश के सैलानी जहां क्रिसमस को लेकर मनाली के कई होटलों को बुक करवा रहे हैं, वहीं न्यू ईयर सेलिब्रेशन को लेकर भी अपनी बुकिंग करवा रहे हैं। क्रिसमस को लेकर मनाली सहित आसपास के कई होटल पूरी तरह से सजे हुए हैं, ऐसे में यहां अब सैलानियों की चहल-पहल भी काफी बढ़ गई है। देश-विदेश से सैलानी मनाली में क्रिसमस सेलिब्रेशन और न्यू ईयर जश्न के लिए पहुंचना शुरू हो गए हैं। उल्लेखनीय है कि मनाली में पहुंच रहे सैलानी क्रिसमस को लेकर कई तरह के इंतजार कर रहे हैं होटलों में डीजे पार्टी सहित अन्य गतिविधियों का आंनद लेने के लिए यहां होटलों के होने वाले आयोजनों को तलाश कर रहे हैं।  शनिवार को जिला में मौसम के करवट बदलते ही यहां पहुंचे देश-विदेश के सैलानियों को क्रिसमिस पर व्हाइट क्रिसमस की उम्मीदें बढ़ गई हैं। मनाली की वादियों में घूमने पहुंचे सैलानियों अभिषेक, हरिंद्र ठाकुर, कर्ण राय, विवेक ठाकुर सहित अन्य सैलानियों की मानें तो वे क्रिसमस सेलिब्रेशन के लिए मनाली पहुंचे हुए हैं, उन्हें उम्मीदें हैं कि इस वर्ष मनालीमें क्रिसमस पर स्नोफॉल होगा, जिसका वे जमकर आनंद उठाएंगे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App