हफ्ते का खास दिन

By: Dec 10th, 2017 12:05 am

युवराज  सिंह जन्मदिवस  12 दिसंबर

युवराज सिंह का जन्म 12 दिसंबर, 1981 को चंडीगढ़ में एक पंजाबी परिवार में हुआ था। इनके पिता योगराज सिंह हैं, जो कि एक पूर्व भारतीय क्रिकेटर रह चुके हैं साथ ही इनके पिता पंजाबी फिल्मों के अभिनेता भी हैं। युवराज सिंह की माता शबनम सिंह हैं। इनके भाई जोरावर सिंह हैं। युवराज सिंह को बचपन में टेनिस और रोलर स्केटिंग जैसे खेलों में रुचि थी और वह इसमें काफी अच्छे भी थे।

करियर

युवराज सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 11 साल की उम्र में पंजाब अंडर-12 से नवंबर सन् 1995-1996 में जम्मू और कश्मीर अंडर-16 के खिलाफ की। इसके बाद सन् 1996-1997 में इन्होंने पंजाब अंडर-19 से हिमाचल प्रदेश के खिलाफ मैच खेला। इसी तरह इन्होंने सन् 2000 तक भारत में राष्ट्रीय लेवल में मैच खेले। इसके बाद इन्होंने सन् 2000 में ही अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्डकप, जिसमें मोहम्मद कैफ की कप्तानी में भारत ने जीत हासिल की थी। युवराज ने अपने ऑलराउंड प्रदर्शन से ‘प्लेयर ऑफद टूर्नामेंट अवार्ड’ हासिल किया।

सम्मान और पुरस्कार

सन् 2011 के वल्ड र्कप में इन्हें ‘मैन ऑफ द टूर्नामेंट का अवार्ड’ मिला। इन्हें सन् 2012 में भारत के राष्ट्रपति ‘प्रणब मुखर्जी’ द्वारा भारत के दूसरा सबसे बड़ा खेल रत्न अवार्ड ‘अर्जुन पुरस्कार’ से नवाजा गया।

 इन्हें सन् 2014 में ‘पद्मश्री’ पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया। युवराज सिंह भारतीय क्रिकेट टीम के बहुत ही शानदार खिलाड़ी हैं, जिस वजह से इन्होंने अपने जीवन में बहुत-सी उपलब्धियां हासिल की। उनमें से कुछ इस प्रकार हैं:

सन् 2007 के वर्ल्डकप ट्वेंटी-20 मैच में इन्होंने 6 बॉल में 6 छक्के लगाए। यह पहले ऑलराउंडर बने, जिन्होंने एक ही वर्ल्ड कप में 300 से ज्यादा रन और 15 से ज्यादा विकेट लिए।

रोचक तथ्य

युवराज सिंह बचपन में रोलर स्केटिंग और टेनिस में बहुत ही अच्छे थे, इन्होंने रोलर स्केटिंग में नेशनल चैंपियनशिप भी जीती।

युवराज के पिता योगराज सिंह पूर्व भारतीय क्रिकेटर और पंजाबी फिल्मों के अभिनेता हैं।

युवराज ने बचपन में बाल कलाकार के रूप में 2 पंजाबी फिल्म्स ‘पट सरदार’ और ‘मेहंदी सगणां दी’ में काम किया।

युवराज सिंह को बचपन से ही दूसरे खेलों में रुचि थी किंतु इनके पिता ने इन्हें क्रिकेट के लिए ही जोर दिया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App