हरिणाणा पहुंचा 70.24 लाख मीट्रिक टन धान

By: Dec 2nd, 2017 12:02 am

चंडीगढ़ – हरियाणा की मंडियों में अब तक 70.24 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान की आवक हो चुकी है, जो हरियाणा के इतिहास में अब तक की सबसे ज्यादा धान की आवक है, जबकि गत वर्ष 69.56 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान की आवक हुई थी। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के मंत्री कर्ण देव कांबोज ने बताया कि धान की कुल आवक में से सरकारी खरीद एजेंसियों द्वारा 58.96 लाख मीट्रिक टन से अधिक और मिलरों व डीलरों द्वारा 11.27 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान की खरीद की गई है। उन्होंने बताया कि कुल आवक में से खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने 27.36 लाख मीट्रिक टन से अधिक,  हैफेड ने 19.22, हरियाणा भांडागार निगम ने 6.49, कृषि उद्योग निगम ने 5.68 और भारतीय खाद्य निगम ने 19.667 मीट्रिक टन धान की खरीद की है। धान आवक की विस्तृत जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि अब तक जिला करनाल में सर्वाधिक 14.47 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान की आवक हुई, जबकि जिला कुरुक्षेत्र में 12.12 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान की आवक हुई। इसके उपरांत जिला कैथल में 9.06 लाख मीट्रिक टन से अधिक,  फतेहाबाद में 8.22, अंबाला में 7.91,  यमुनानगर में 6.04, जींद में 4.40, सिरसा में 2.32, हिसार में 1.34, पानीपत में 1.30, पंचकूला में 1.30, पलवल में 79.470, रोहतक में 50.650 गुरुग्राम में 2459 मीट्रिक टन धान की आवक हुई है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App