अब फिर सताएगा घना कोहरा

By: Jan 11th, 2018 12:02 am

चंडीगढ़ — पंजाब तथा हरियाणा सहित समूचे पश्चिमोत्तर क्षेत्र में पिछले चौबीस घंटों के दौरान शीतलहर का प्रकोप जारी रहा तथा गुरुवार से लोगों को कोहरा तंग करेगा। मौसम केंद्र के अनुसार क्षेत्र में अगले चौबीस घंटों से घना कोहरा पड़ने तथा शीतलहर से कुछ राहत की संभावना है। क्षेत्र में कड़ाके की ठंड के चलते न्यूनतम पारा दो से सात डिग्री के बीच रहा। पंजाब में आदमपुर बुधवार को शून्य के आसपास रहा और अमृतसर दो डिग्री, बठिंडा दो डिग्री, हरियाणा में नारनौल दो डिग्री, चंडीगढ़ चार डिग्री, हलवारा, रोहतक और हिसार, अंबाला क्रमशः पांच डिग्री, लुधियाना सात डिग्री, पटियाला छह डिग्री रहा। श्रीनगर का पारा शून्य से कम छह डिग्री, जम्मू चार डिग्री और दिल्ली छह डिग्री रहा।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App