ऊना के लोगों ने सिर-आंखों में बिठाए मुकेश अग्निहोत्री

By: Jan 9th, 2018 12:10 am

ऊना — प्रदेश कांग्रेस विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद पहली दफा गृह जिला ऊना पहुंचे हरोली विस क्षेत्र के विधायक मुकेश अग्निहोत्री का कांग्रेस कार्यकर्ताआें ने जोरदार स्वागत किया। ऊना मुख्यालय पर ऊना सदर विस क्षेत्र के विधायक सतपाल रायजादा, पूर्व मंत्री कुलदीप कुमार, पूर्व विधायक राकेश कालिया, जिला कांग्रेस अध्यक्ष वीरेंद्र धर्माणी, प्रदेश कांग्रेस सचिव विवेक शर्मा सहित अन्य नेताओं व कार्यकर्ताओं ने गलुआ चौक ऊना पर कांग्रेस विधायक दल नेता मुकेश अग्निहोत्री का भव्य स्वागत किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विधायक मुकेश अग्निहोत्री को फूल-मालाओं से लाद दिया। वहीं बैंड-बाजों के साथ मुकेश अग्निहोत्री का स्वागत करते हुए कांग्रेस पार्टी के पक्ष में जमकर नारेबाजी भी की।  इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि पार्टी ने उन्हें अहम जिम्मेदारी सौंपी है, जिसके लिए वह समूचे पार्टी नेतृत्व व पार्टी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हैं। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस सचिव अजय जगोता, एनएसयूआई के प्रदेशाध्यक्ष करुण शर्मा, जिलाध्यक्ष अजय चौधरी, कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष अविनाश कपिला, ऊना ब्लॉक कांगे्रस अध्यक्ष हजारी लाल धीमान, अशोक ठाकुर, वीरेंद्र मनकोटिया, देसराज गौतम, दिनेश शर्मा, नक्षत्र सिंह, कुशल सिंह रैणी, रविंद्र फौजी, महिंद्र सैणी, रतन चंद, शिव कुमार सैणी, सुरेंद्र छिंदु, संजीव नकई, विनोद बिट्टू, पवन ठाकुर सहित अन्य उपस्थित थे।

नेता प्रतिपक्ष का भव्य स्वागत

 मैहतपुर — प्रदेश नवगठित भाजपा सरकार में कांग्रेस की ओर से पूर्व में रहे उद्योग मंत्री मुकेश अग्निहोत्री को कांगेस पार्टी द्वारा नेता प्रतिपक्ष बनाने के बाद उनके प्रवेश द्वार मैहतपुर पहुंचने पर कांग्रेसियों ने उनका जोरदार स्वागत किया। स्वागत कर्ताओं में जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष बोधराज भारद्वाज, पूर्व ब्लॉक प्रधान निशान सिंह, पूर्व पार्षद वासुदेव कपिला, ब्लॉक कांग्रेस महासचिव राजीव भारद्वाज, मनीश भारद्वाज, लक्की, ब्लॉक सचिव पिंकी, पूर्व प्रधान संजीव कपिला, मंजीत राणा, बीडीसी सदस्य बलराम द्विवेदी, रमेश भारद्वाज, राजेश पुरी, काला, रामपाल, पवन भारद्वाज सहित कई कांग्रेसी कार्यकर्ता व कांग्रेस के विभिन्न प्रकोष्ठों के प्रतिनिधियों ने मुकेश अगिनहोत्री नेता प्रतिपक्ष को जोरदार स्वागत किया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App