ऊना में केक काट कर मनाया इन्नरव्हील डे

By: Jan 13th, 2018 12:05 am

ऊना – इन्नरव्हील क्लब के गठन का उद्देश्य समाज सेवा है और इसमें महिलाओं की भागीदारी को सुनिश्चित करना लक्ष्य है। यह बात शुक्रवार को इन्नरव्हील-डे के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए इन्नरव्हील क्लब ऊना की अध्यक्ष सुमन पुरी ने कही। उन्होंने कहा कि इन्नरव्हील व समाज सेवा एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। इस अवसर पर क्लब के सदस्यों ने केक काटकर इन्नरव्हील-डे को मनाया। सुमन पुरी ने कहा कि इन्नरव्हील क्लब से महिलाओं को जोड़कर समाज के क्षेत्र में उन्हें आगे ले जाना क्लब का लक्ष्य है। इसके चलते देशभर में इन्नरव्हील क्लब का गठन किया गया है और लाखों की संख्या में महिलाएं समाज सेवा के कार्य से जुड़ी हैं। उन्होंने कहा कि रोटरी क्लब की देखरेख में इनरव्हील क्लब बेहतरीन कार्य सेवा के क्षेत्र में कर रहा है। उन्होंने कहा कि इन्नरव्हील डे के उपलक्ष्य में हिमोत्कर्ष जन कल्याण परिषद को हिमोत्कर्ष कालेज में लड़कियों के होस्टल में सुविधाओं को बढ़ाने के लिए 5100 रुपए, रेडक्रॉस की महिला शाखा को 10000 दिए गए हैं, जिससे जिला अस्पताल में आपरेशन थियेटर में जरूरी सामान लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इन्नरव्हील क्लब में समय-समय पर शैक्षणिक क्षेत्र में बच्चों की मदद के लिए काम कर रहा है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App