ओकओवर शिफ्ट हुए सीएम जयराम ठाकुर

By: Jan 1st, 2018 12:01 am

शिमला— आखिर पांच साल के बाद ओक ओवर को यहां रहने वाले मिल गए। प्रदेश के नए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर अपने परिवार के साथ इसी सरकारी आवास में रहेंगे। उनसे पहले पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल परिवार सहित यहां रहते थे, जिसके बाद प्रदेश में वीरभद्र सरकार बनी, मगर वीरभद्र सिंह कभी सरकारी आवास में नहीं रहे। उनका शिमला में निजी आवास है। वीरभद्र सिंह जब भी मुख्यमंत्री बने वह अपने निजी आवास में ही रहे। अब जयराम ठाकुर इस आशियाने को सजाएंगे। रविवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने पूजा-पाठ और पूरे विधि विधान के साथ ओकओवर में प्रवेश किया। इस मौके पर उनके साथ उनकी पत्नी डा. साधना व बेटी भी थीं। यहां काफी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता मौजूद रहे, जो कि गृह प्रवेश के साक्षी बने। अब प्रदेश की जनता अपने सीएम से मिलने उनके आवास पर ओकओवर में आ सकती है। यहां पर सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद है। चारों ओर से हरियाली से भरे ओकओवर की आबोहवा बेहद सुहानी है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App