करसोग में शह-मात का खेल

By: Jan 23rd, 2018 12:05 am

मंडी— शह-मात के खेल में नया इतिहास गढ़ने के लिए जिला मंडी शतरंज संघ ने अभियान शुरू कर दिया है। इसके लिए संघ  द्वारा करसोग ब्लॉक-प्रथम  में शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रवक्ता हंसराज ठाकुर ने बताया कि प्रतियोगिता का शुभारंभ व समापन उपमंडलाधिकारी (नागरिक) करसोग हितेश आजाद ने किया तथा प्रतियोगिता में भाग लेकर सीनियर संवर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया।  इस अवसर पर प्रधानाचार्य करसोग, जिला मंडी शतरंज संघ के उपप्रधान सत्य प्रकाश शर्मा उपस्थित रहे। प्रतियोगिता को सफल बनाने में नंद कुमार वर्मा, नंद किशोर वर्मा, रविंद्र बंसल, दायक राम व दौलत सिंह सहित सभी अभिभावकों ने पूर्ण सहयोग दिया। प्रतियोगिता के चीफ आर्बिटर राज कुमार शर्मा व आर्बिटर हंस राज ठाकुर रहे। मुकाबलों में 13 साल से कम आयु वर्ग में प्रथम छह स्थान पर आर्यन शर्मा, ईशान, अर्कित ठाकुर, दिव्यांश ठाकुर, श्रेया व अर्श रहे। इसके अलावा 17 साल से कम आयु वर्ग में प्रथम छह स्थान खुशवंत ठाकुर, सनथ, किशन ठाकुर, मयंक, अक्षिता व पल्विता ठाकुर ने प्राप्त किए। वहीं  सीनियर संवर्ग में प्रथम स्थान हितेश आजाद, नंद कुमार वर्मा द्वितीय, दिनेश वर्मा तृतीय तथा जतिन गुप्ता, अभय शर्मा, विजय ठाकुर, जितेंद्र शर्मा, रविंद्र बंसल, नंद किशोर वर्मा, दीपक शर्मा व आचार्य विनोद छठे से ग्यारहवें स्थान पर रहे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App