कर्मियों का ख्याल रखेंगे जयराम

By: Jan 1st, 2018 12:01 am

ददाहू — प्रदेश की जयराम सरकार कर्मचारियों के हितों का ध्यान रखेगी तथा उनकी समस्याओं को भी हल करने की कोशिश करेगी। यह उम्मीद हिमाचल प्रदेश प्रशिक्षित स्वास्थ्य शिक्षक संघ ने जताई है। प्रशिक्षित स्वास्थ्य शिक्षक संघ के अध्यक्ष अश्वनी कुमार शर्मा, महासचिव मनमोहन सिंह ठाकुर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुनीता, उपप्रधान निर्मला, जीतवर नेगी, सहसचिव सुरेश चंदेल, संगठन सचिव रमेश ठाकुर, देवी सिंह, दिनेश शर्मा, लेखाकार रामअवतार ठाकुर, मुख्य सलाहकार इंद्र कुमार शर्मा व कार्यकारिणी सदस्यों ने जयराम ठाकुर को मुख्यमंत्री बनने पर शुभकामनाएं दी हैं। वहीं संघ के पदाधिकारियों व सदस्यों ने विपिन कुमार परमार को स्वास्थ्य मंत्री बनने पर तथा सभी कैबिनेट मंत्रियों को भी बधाई दी है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App