कांगड़ा में भूकंप के झटके

By: Jan 10th, 2018 12:01 am

शिमला – हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला में मंगलवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिनकी तीव्रता 3.0 मापी गई। मौसम  विभाग के अनुसार कांगड़ा में झटके शाम छह बजकर 25 मिनट और 34 सेकंड पर आए। भूकंप का केंद्र कांगड़ा में जमीन से 10 किलोमीटर की गहराई में था। मौसम विभाग के निदेशक डा. मनमोहन सिंह ने खबर की पुष्टि की है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App