कांग्रेस- हार्दिक ने पोंछे तोगडि़या के आंसू

By: Jan 17th, 2018 12:03 am

अहमदाबाद — प्रवीण तोगडि़या ने अपने एनकाउंटर की साजिश की आशंका जताते हुए इशारों में भाजपा पर निशाना साधा, तो विरोधियों को सत्ताधारी दल को घेरने का मौका मिल गया। उनकी प्रेस कान्फ्रेंस के तुरंत बाद पाटीदार अनामत आंदोलन के नेता हार्दिक पटेल उनसे मिलने पहुंच गए। हार्दिक अभी वहां से निकले ही थे कि कांग्रेस नेता अर्जुन मोधवाडि़या भी तोगडि़या का हाल जानने पहुंच गए। दोनों नेताओं ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि वैचारिक मतभेदों से इतर सुरक्षा के मुद्दे पर उनकी सहानुभूति तोगडि़या के साथ है। कांग्रेस का यूं तोगडि़या को समर्थन देना, उसकी सॉफ्ट हिंदुत्व की राजनीति का विस्तार माना जा रहा है। अर्जुन मोधवाडि़या ने कहा कि तोगडि़या भाजपा से करीबी से जुड़े रहे हैं। वह भाजपा की हरकतों को जानते हैं। राजस्थान पुलिस पहले भी कई फर्जी एनकाउंटर कर चुकी है। इसी तरह से पहले भी कई लोगों की फर्जी एनकाउंटर में हत्या हो चुकी है। इसकी जांच होनी चाहिए। भाजपा में अपने विरोधियों को हटाने के लिए अंदरूनी दंगल चल रहा है। अगर जांच होगी तो इस पर रोक लगेगी।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App