गणतंत्र दिवस… तिरंगे को सलाम

By: Jan 28th, 2018 12:05 am

आनी— आनी सांस्कृतिक एवं साहित्यिक संस्था और प्रेस क्लब आनी के संयुक्त तत्त्वावधान में पूर्ण राज्यत्व दिवस पर एक स्मारिका का प्रकाशन किया गया। इसमें उत्तर भारत की श्रीखंड महादेव कैलाश यात्रा के विवरण और जिला कुल्लू के मेलों, त्योहारों की जानकारी के अलावा हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के संदेश सहित पशु पालन विभाग, स्वास्थ्य विभाग, वन विभाग, उद्यान विभाग, कृषि विभाग आदि योजनाओं की जनकारी दी गई है। हिम संस्कृति स्मारिका का विमोचन मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने किया मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की संस्कृति के प्रचार-प्रसार में साहित्यिक संस्था एवं प्रेस क्लब का अहम योगदान होता है। उन्होंने हिम संस्कृति की पूरी टीम को हार्दिक बधाई एंव शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि हिमाचल देवभूमि है। इसकी अपनी परंपराएं, देव संस्कृति मेलों त्योहारों से जुड़ी है। इस क्षेत्र में संस्थाओं के प्रयास जारी रहने चाहिएं। इस अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, वन मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर, सांसद रामस्वरूप शर्मा, विधायक किशोरी लाल सागर, विधायक करसोग हीरा लाल, विधायक सुरेंद्र शौरी, डीसी कुल्लू युनूस, एसपी शालिनी, हिम संस्कृति स्मारिका के संपादक एसआर शर्मा, उपसंपादक छविंद्र शर्मा, जितेंद्र गुप्ता, चमन शर्मा, हरिकृष्ण शर्मा, आशीष शर्मा, प्रेमराज कश्यप, पंकज शर्मा, नरेंद्र शर्मा, राम स्वरूप ठाकुर सहित संस्था के सभी सदस्य उपस्थित थे।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App