डा. बिंदल के स्वागत को नाहन में तैयारियां

By: Jan 11th, 2018 12:05 am

 नाहन – भाजपा ने नवनिर्वाचित विधानसभा अध्यक्ष डा. राजीव बिंदल के  13 जनवरी के स्वागत समारोह की तैयारियां शुरू कर दी हैं। विधानसभा अध्यक्ष के शानदार स्वागत के लिए भाजपा नाहन मंडल ने विभिन्न कमेटियों का गठन कर जिम्मदारियां सौंप दी हैं। भाजपा मंडल की बैठक मंडल अध्यक्ष दीनदयाल वर्मा की अध्यक्षता में बुधवार को भाजपा कार्यालय नाहन में आयोजि की गई। मंडल अध्यक्ष दीन दयाल वर्मा ने कहा कि भाजपा ने डा. राजीव बिंदल के स्वागत की तैयारियां शुरू कर दी हैं। उन्होंने कहा कि 13 जनवरी को डा. बिंदल धर्मशाला से नाहन पहुंचेंगे। भाजपा कालाआंब, त्रिलोकपुर और नाहन में डा. बिंदल का भव्य स्वागत करेगी। मंडल अध्यक्ष ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष बनने की खुशी में भाजपा  कार्यकर्ताओं ने लडडू बांट खुशी जताई है। बैठक में जिला परिषद सदस्य विनय गुप्ता और मनीष चौहान, नगर परिषद अध्यक्ष अनिता शर्मा, महिला मोर्चा अध्यक्ष रेखा तोमर, भाजपा अल्प संख्यक मोर्चा के अध्यक्ष फजलु रहमान, पंचायत सैनवाला के प्रधान संदीपक तोमर, बनकला ग्राम पंचायत के प्रधान तपिंद्र चंद, जिला सचिव आरआर शर्मा, संजय चौहान, देविंद्र अग्रवाल, विशाल तोमर, प्रदीप विज, अशोक विक्रम, मोना तोमर, देवीराम सहित वरिष्ठ कार्यकर्ता भी इस अवसर पर उपस्थित थे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App