तोहफों का पिटारा लेकर पहुंचे मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर

By: Jan 29th, 2018 12:05 am

धर्मशाला – मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने जिला कांगड़ा के  प्रवास का सिलसिला जारी रखते हुए जिला के बैजनाथ से प्रवास शुरू किया। सीएम जयराम ठाकुर अपने कांगड़ा प्रवास के दौरान जिला भर के लोगों को करोड़ों की सौगातें प्रदान करेंगे। इसके साथ ही  लोगों की  विभिन्न समस्याओं का भी निपटारा करेंगे।

डा. यशी ढोंडेन- डा. विक्रम ठाकुर को पद्मश्री

हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला की दो विभूतियों को भारत सरकार ने पद्मश्री सम्मान से नवाजा है। इससे धर्मशाला सहित जिला कांगड़ा में खुशी की लहर दौड़ गई है। भारत सरकार की ओर से दिए जाने वाले इस सम्मान के लिए धर्मगुरु दलाईलामा के निजी चिकित्सक रहे डा. यशी ढोंडेन और भू-विज्ञानी डा. विक्रम चंद ठाकुर का नाम शामिल हैं। पद्मश्री पाने वालों में पहला नाम धर्मगुरु दलाईलामा के निजी चिकित्सक रहे डा. यशी ढोंडेन का है, जिन्हें तिब्बती आयुर्वेद पद्धति में हासिल की गई उपलब्धियों के लिए भारत सरकार ने पद्मश्री पुरस्कार से नवाजा है। वहीं, दूसरा नाम मूल रूप से धर्मशाला के श्यामनगर के रहने वाले डा. विक्रम चंद ठाकुर का है।

धूमधाम से मनाया गणतंत्र दिवस

जिला कांगड़ा में 48वें पूर्ण राज्यत्व दिवस को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। 25 जनवरी को राज्यत्व दिवस के उपलक्ष्य में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसके साथ ही 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में आईपीएच मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने पुलिस मैदान में जिला स्तरीय कार्यक्रम में ध्वाजारोहण किया।

टैंगल बोर्ड में बदली जाएं पाइपें

धर्मशाला – खाद्य आपूर्ति मंत्री किशन कपूर के निर्देशों के बाद नड्डी से सटे टैंगल बोर्ड में अब पेयजल मिलने लगा है। हालांकि अभी तक पानी की पुरानी पाइपें नहीं बदली गई हैं। स्थानीय निवासी सुरजीत ने बताया कि अभी पानी तो आ रहा है, लेकिन जब तक पाइपें नहीं बदली जातीं, समस्या का स्थायी हल नहीं हो सकता। क्षेत्रवासियों ने किशन कपूर से गुहार लगाई है कि पेयजल की नई पाइपें डलवाने के लिए विभाग को निर्देश दें।

 दूसरी बर्फबारी-बारिश बनी संजीवनी

पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश के सर्दियों की सीजन की मात्र दूसरी बर्फबारी और बारिश ने एक दिन में ही फसलों और लोगों को संजीवनी देने का काम किया। एक दिन बरसने के बाद जिला भर में बादल अब शांत हो गए हैं। अब लोग और बर्फबारी और बारिश होने की उम्मीद लगा रहे हैं।

चाय के बागानों में पहुंच रहे पर्यटक

विश्व विख्यात पर्यटन नगरी के चाय के बागानों में इन दिनों भारी मात्रा में पर्यटक पहुंच रहे हैं। धर्मशाला के चर्चित पर्यटन स्थलों पर तो पर्यटक पहुंच ही रहे हैं साथ ही धर्मशाला के चाय के बागानों को निहारना भी पर्यटक नहीं भूल रहे हैं। हालांकि इन दिनों चाय के बागानों में पौधों की कटिंग व साफ-सफाई का कार्य चल रहा है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App