दरबार साहिब में माथा टेका

By: Jan 30th, 2018 12:02 am

अमृतसर — अलग-अलग देशों के सेना अधिकारियों ने सोमवार को श्रीदरबार साहिब में माथा टेका। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के मुख्य दफ्तर में पहुंचे इन सैन्य अधिकारियों को समिति के मुख्य सचिव डा. रूप सिंह ने सम्मानित किया। भारतीय अधिकारी अनवर हलीम के साथ न्यूजीलैंड के मिस्टर एंड्रयू चार्ल्स फोकस, श्रीलंका के हरेंद्रा परकर्मा रेनासंघे, ओमान के हमेद अब्दुला अहमद, युगांडा के बेगुमा मुगमे और भूटान के पोमा डोरजी सच्चखंड श्री हरमंदिर साहब के दर्शन करने और सिख धर्म बारे जानकारी प्राप्त करने पहुंचे थे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App