दुराचार के आरोप में मामला दर्ज

By: Jan 30th, 2018 12:01 am

सरकाघाट — उपमंडल के एक गांव की विवाहिता महिला ने अपने ही गांव के एक व्यक्ति पर दुराचार करने की कोशिश का आरोप लगाया है। पुलिस के अनुसार विवाहता महिला ने रविवार शाम पुलिस में शिकायत दर्ज करवा दी है। शिकायत में महिला ने बताया कि उसके गांव के ही एक व्यक्ति ने उसके आंगन में आकर उससे छेड़छाड़ करने की कोशिश की है। पुलिस ने महिला की शिकायत की आईपीसी की धारा 376 में मामला दर्ज कर दिया है। आरोपी अभी पुलिस की पकड़ से बाहर है। डीएसपी कर्ण गुलेरिया ने मामला दर्ज होने की पुष्टि की है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App