देवदार के चार पेड़ों पर कुल्हाड़ी

By: Jan 23rd, 2018 12:05 am

 मंडी, जंजैहली— शिमला का कोटी वन कटान मामला अभी ठंडा भी नहीं पड़ा था कि अब देवदारों पर कुल्हाड़ी चलाने का मामला मुख्यमंत्री के गृह विधानसभा क्षेत्र सराज में सामने आया है। जानकारी के सराज विधानसभा के अंतर्गत आने वाले मगरू में चार देवदार के पेड़ों पर कुल्हाड़ी चली है। जानकारी के अनुसार पेड़ कटने वाली जगह वन उपमंडल करसोग में पड़ती है, जबकि क्षेत्र सराज विधानसभा के अंतर्गत है। पुलिस थाना जंजैहली में दर्ज रपट के अनुसार पेड़ कटान 20 जनवरी को देर रात हुआ है। कटे हुए पेड़ों की कीमत छह लाख से ज्यादा बताई जा रही है। बीट अफसर मगरू तेज सिंह ने इस संबंध में जंजैहली थाना में मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने आईपीसी की धारा 379 व भारतीय वन अधिनियम के तहत 32ए 33 तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच एएसआई मोहन जोशी को सौंपी गई है। गौरतलब हो कि मामले की जिस वन मंडल करसोग में यह पेड़ कटान हुआ है, उसी वन मंडल करसोग में ही होशियार सिंह हत्याकांड भी हो चुका है। ऐसे में साफ है कि सरकार भले ही बदल गई हो, लेकिन अभी तक वन काटुओं के हौसले बुलंद हैं।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App