धर्मशाला पहुंची सरकार… जगह-जगह जोरदार सत्कार

By: Jan 9th, 2018 12:10 am

जय जयराम

गगल — गगल हवाई अड्डे पर प्रदेश के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का जोरदार स्वागत हुआ। हजारों की संख्या में पहुंचे भाजपा कार्यकर्ता मुख्यमंत्री की एक झलक पाने को बेताव दिखे। गगल हवाई अड्डे से लेकर गगल तक हजारों की संख्या में लोग फूलमालाएं हाथों में लिए मुख्यमंत्री का इंतजार 12 बजे से कर रहे थे और मुख्यमंत्री ने भी बड़ी शालीनता के साथ लोगों का हाथ हिलाकर अभिवादन किया। गगल हवाई अड्डे पर सुबह से ही लोगों का आना शुरू हो गया था। कांगड़ा जिला का कोई भी ऐसा कोना नहीं था, जहां से लोग नहीं आए हो। गगल हवाई अड्डे पर मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए सांसद शांता कुमार, कैबिनेट मंत्री गोबिंद ठाकुर, किशन कपूर, सरवीण चौधरी, लोकसभा के अस्थायी स्पीकर रमेश धवाला, विधायक अर्जुन सिंह, अरुण मेहरा, राकेश पठानिया गगल हवाई अड्डे पर मौजूद थे। गगल हवाई अड्डा जयराम जिंदाबाद के नारों से गूंज उठा था। हवाई अड्डे से गगल तक ही मुख्यमंत्री के चाह्वानों की सड़क के दोनों ओर लाइन लगी रही। पत्रकारों से बात करते हुए मुख्यमंत्री ने युवाओं को आगे लाने के बारे में भी गंभीरता से विचार करेगी, क्योंकि युवा शक्ति ही प्रदेश की शान है। उन्होंने बुजुर्गों की पेंशन को बढ़ाने और अब 80 वर्ष नहीं, अब 70 वर्ष की आयु के नागरिकों को पेंशन दी जाएगी।  इसके बाद गगल व्यापार मंडल की तरफ से व्यापार मंडल के प्रधान देवेंद्र कोहली, भाजपा कार्य समिति के सदस्य हिंदवीर कोहली, ओबीसी प्रदेशाध्यक्ष उत्तम चौधरी, भाजपा आईटी सैल के वीरेंद्र चौधरी और कई कार्यकर्ताओं ने सीएम का स्वागत किया।

ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत

कांगड़ा – पूर्व बीडीसी अध्यक्ष एवं विशेष आमंत्रित सदस्य कुलभाष चौधरी ने गगल में महिला मंडल युवा मंडलों के साथ हजारों की संख्या में ढोल नगाड़े आतिशबाजी करके सरकार का भव्य स्वागत किया। इस दौरान विधानसभा क्षेत्र कांगड़ा की महिलाओं में युवाओं ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के साथ-साथ कुलभाष चौधरी के  पक्ष में जोरदार नारे लगाए। इस अवसर पर स्वागत के लिए प्रदेश के बास्केटबाल संघ के अध्यक्ष मनीष शर्मा, पवना चौधरी, उत्तम चौधरी, हिंदवीर कोहली, वीरेंद्र चौधरी, राकेश चौधरी, कैप्टन रमेश चौधरी, देवेंद्र कोहली व कई अन्य भाजपा नेता मौजूद रहे।

कांगड़ा भाजपा ने आतिशबाजी छोड़ी, नारे भी लगाए

कांगड़ा –  कांगड़ा भाजपा मंडल द्वारा सोमवार को मंडल अध्य्क्ष रमेश बराड़ के नेतृत्व में प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का गगल के सनौरा चौक में सैकड़ों समर्थकों सहित जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर उनके साथ कांगड़ा के पूर्व विधायक संजय चौधरी के अलावा भाजपा के कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित थे। इस मौके पर उत्साहित कार्यकर्ताओं द्वारा मुख्यमंत्री के जोरदार नारे लगाते हुए उनके स्वागत में आतिशबाजी भी की गई। सरकार का जोरदार तरीके से स्वागत किया गया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App