पंद्रह सौ मीटर दौड़ में करण ने मारी बाजी

By: Jan 17th, 2018 12:09 am

सुरंगानी— नेहरू युवा केंद्र चंबा के सलूणी ब्लॉक की ओर से राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य में छिंज मेला मैदान में एथलेटिक्स के मुकाबले करवाए गए। इस मौके पर सुरंगानी स्कूल के अध्यापक हिंग राज चिराग ने बतौर मुख्यातिथि उपस्थिति दर्ज करवाई। इस दौरान दो सौ और पंद्रह सौ मीटर दौड़ के मुकाबले करवाए गए। लड़कों की पंद्रह सौ मीटर दौड़ में करण ने पहला, विनोद ने दूसरा और अंकू ने तीसरा स्थान पाया। दो सौ मीटर दौ में राहुल पहले, आकाश टंडन दूसरे व ज्ञान चंद तीसरे स्थान पर रहा। लड़कियों की दौड़ के मुकाबलों में संतो प्रथम, नीलम द्वितीय व पिंकी देवी तृतीय रही। मुख्यातिथि हिंगराज चिराग ने युवाआें को नशे से दूर रहने का आह्वान किया। उन्होंने साथ युवाओं को स्वामी विवेकानंद के आदर्शों को जीवन में अपनाने को लेकर भी प्रेरित किया। उन्होंने खेलकूद प्रतियोगिता के महत्त्व बारे जानकारी देते हुए कहा कि इससे जहां प्रतिस्पर्धा की भावना पैदा होती है वहीं शरीर भी स्वस्थ रहता है। इससे पहले नेहरू युवा केंद्र के स्वयंसेवी सूरज कुमार ने मुख्यातिथि समेत अन्य गणमान्य लोगों का स्वागत किया। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में नवभारत कम्प्यूटर सेंटर के संचाल अजय भारद्वाज का विशेष योगदान रहा। इस मौके पर काफी तादाद में युवाओं ने उपस्थिति दर्ज करवाई।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App