पलकों पर बिठाए विपिन परमार

By: Jan 1st, 2018 12:10 am

जयसिंहपुर-भवारना-पालमपुर-धीरा — हिमाचल प्रदेश की जयराम सरकार में कैबिनेट मंत्री का दर्जा पाकर शिमला से पहली बार घर लौटे  स्वास्थ्य मंत्री विपिन परमार का रविवार को जगह-जगह जोरदार स्वागत किया गया। हमीरपुर व कांगड़ा जिला की सीमा पर स्थित सुजानपुर-आलमपुर पुल पर जयसिंहपुर के विधायक रविंद्र धीमान तथा बैजनाथ  के विधायक मुल्ख राज प्रेमी की अगवाई में कार्यकर्ताओं ने विपिन सिंह परमार को पलकों पर बिठाया। सुलाह के प्रवेश द्वार बलभूरियां, थुरल, साई, मुढ़ी, नगनी, भाटलू, भवारना व ननाओं में भी भव्य स्वागत किया गया। व्यापारमंडल थुरल ने विपिन सिंह परमार को एक क्विंटल लड्डूओं से तोल कर सम्मान दिया। इस अवसर पर विपिन परमार ने मंत्रिमंडल में स्थान देने के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का धन्यवाद किया।  विपिन परमार ने कहा कि प्रदेश के अस्पतालों में जहां डाक्टरों की कमी है उसे जल्द पूरा किया जाएगा। जिला भाजपा अध्यक्ष विनय शर्मा, प्रदेश मीडिया प्रभारी राकेश शर्मा, राकेश मिन्हास, विनोद शर्मा, राजीव राणा, पूर्व कर्मचारी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष घनश्याम शर्मा, संजीव राणा,  मोहिंद्र डढवाल, देश राज शर्मा, हरिदत्त शर्मा, चंद्रवीर, एसडीएम पालमपुर, जयसिंहपुर और धीरा तथा सीएमओ कांगड़ा डा. आरएस राणा,  डा. विनय महाजन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और क्षेत्र के लोग उपस्थित रहे।

पत्नी व बेटी ने दिया गुलाब का फूल

विपिन परमार की धर्मपत्नी शर्मिला परमार व उनकी बेटी ने आलमपुर में गुलाब का फूल देकर स्वास्थ्य मंत्री का  स्वागत किया। इस मौके पर भारी संख्या में भीड़ उमड़ी थी।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App