पुणे में दिन-दहाड़े गोलीबारी जवान ने ली तीन की जान

By: Jan 17th, 2018 12:02 am

पुणे— पुणे के दौंड में दिन-दहाड़े गोलीबारी की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि गोलीबारी में तीन लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद से शहर में दहशत का माहौल है। सूत्रों के मुताबिक आरोपी इलाके की किसी इमारत में छिपा हुआ है। खबर लिखे जाने तक आरोपी की तलाश जारी थी। सूत्रों के मुताबिक स्टेट रिजर्व पुलिस फोर्स के एक जवान ने दो जगहों पर अपनी सर्विस रायफल से गोलियां चलाईं। नगर मोरी और बोरावके नगर में फायरिंग में तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान अमोल जाधव, गोपाल शिंदे और प्रशांत पवार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि गोलियां चलाने के बाद जवान फरार हो गया। घटना के बाद से शहर में दिन-दहाड़े गोली चलने से दहशत का माहौल बन गया है। दौंड पुलिस एसआरपीएफ जवान की तलाश कर रही है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App