प्रताप न्यायिक कर्मचारी संघ के प्रधान

By: Jan 1st, 2018 12:01 am

मटौर — प्रताप चंद शास्त्री न्यायिक कर्मचारी संघ के जिला प्रधान बन गए हैं। यह नियुक्ति धर्मशाला में रविवार को न्यायिक कर्मचारी संघ के जिला स्तरीय चुनाव में हुई। इसके अलावा इन चुनावों में वंदना मेहता को महासचिव, राजेश कुमार को वरिष्ठ उपप्रधान व दर्शन लाल को कोषाध्यक्ष चुना गया। यह जानकारी संघ के प्रेस सचिव मनीष थापा ने दी। उन्होंने बताया कि ये द्विवार्षिक चुनाव मुख्य प्रशासनिक अधिकारी प्रकाश चंद की अध्यक्षता में संपन्न हुए। इसमें सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का दो वर्ष के लिए चयन किया गया है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App