प्रतिभाओं को मिला सम्मान

By: Jan 25th, 2018 12:05 am

सरकाघाट— राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रखोह का वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह हर्षोल्लास से मनाया गया। समारोह के मुख्यातिथि सिंचाई एवं जनस्वास्थ्य, सैनिक कल्याण एवं बागबानी मंत्री ठाकुर महेंद्र सिंह रहे। प्रधनाचार्य ने मुख्यातिथि को शाल, टोपी और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। मुख्यातिथि ने स्कूल के मेधावी छात्रों को पुरस्कृत किया, जिनमें शैक्षणिक स्तर पर आदित्य, अनिष्का, सुमीत भाटिया, तब्बू, दीक्षा, शैलजा, प्रियंका, शुभम ठाकुर, सुमित राणा, अतुल चंदेल, स्मृति ठाकुर, ज्योति देवी, राहुल,  इमरान शेख, सानिया, शबनम, मुस्कान, आस्था, प्रियंका, अनिष्का ठाकुर व नेहा वर्मा  को पुरस्कृत किया गया। वर्ष भर के सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थी का पुरस्कार लड़कों में आदित्य और लड़कियों में आकांक्षा को दिया गया। सर्वश्रेष्ठ अनुशाषित विद्यार्थी का पुरस्कार लड़कों मे आशीष ठाकुर और लड़कियों में केशव कुमारी को मिला। एनएसएस के सर्वोत्तम स्वयंसेवी का पुरस्कार अक्षय कुमार, काजल और कनिष्का को दिया गया।  बेस्ट हाउस का पुरस्कार  लाल बहादुर हाउस को मिला, स्वच्छ भारत अभियान के लिए अभिषेक को सम्मान मिला। वाद-विवाद प्रतियोगिता में आस्था पराशर और नेहा वर्मा को पुरस्कार दिया गया । वनभोज के लिए अर्जुन, आस्था, शिवानी और सुमीत भाटिया को पुरस्कृत किया गया। खेलों में मुस्कान, सानिया, उमंग, गौरी, अंकित राणा, पायल, केशव, रितिका, आरतु, सरिता, पायल, अभिषेक कुमार विकास और अभिषेक और उसकी टीम के सदस्यों को पुरस्कार दिया गया। इस अवसर पर छात्रों के अभिभावक और स्थानीय लोग एवं अध्यापक उपस्थित थे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App