प्रदेश में हर महीने 200 रेप

By: Jan 16th, 2018 12:01 am

हिमाचल में 12 साल में 24 सौ महिलाएं दुराचार का शिकार

पालमपुर – प्रदेश में हर साल चिंताजनक तौर पर औसतन दो सौ से अधिक महिलाएं दुष्कर्म का शिकार हो रही हैं। आंकड़े बताते हैं कि 12 साल में प्रदेश में रेप के 24 सौ मामले दर्ज किए गए हैं और साल 2012 के बाद से प्रदेश में हर माह औसतन 20 महिलाएं बलात्कार का शिकार हो रही हैं। शिक्षा के क्षेत्र में ऊंचे स्थान पर खड़े प्रदेश में महिलाओं के साथ अत्याचार के मामलों का ग्राफ अलग ही कहानी बयां कर रहा है। आंकड़े बताते हैं कि 2006 से 2017 तक के 11 साल में प्रदेश में रेप के 2400 मामले दर्ज किए गए हैं। प्रदेश में 2006 के बाद से बलात्कार के मामले साल-दर-साल बढ़ रहे हैं। 2006 में जहां हर महीने औसतन रेप के दस मामले दर्ज किए गए थे, वहीं 2009 में यह आंकड़ा हर महीने 15 और 2015 में हर महीने 20 तक जा पहुंचा है। बलात्कार के मामलों में साल 2014 सबसे खराब रहा और यह आंकड़ा 284 तक जा पहुंचा। इन मामलों में चिंता का एक पहलू यह भी है कि रेप करने वालों में अधिकतर रिश्तेदार या करीब से जानने वाले शामिल थे। रेप के मामलों में यह भी सामने आया है कि दुराचारियों की बुरी नजर नाबालिग बेटियों पर है। सबसे अधिक 14 से 18 साल की लड़कियां पुरुषों की दरिंदगी का शिकार हो रही हैं। बेटी है अनमोल जैसे चलाए जा रहे अभियानों के बीच प्रदेश में महिलाओं से छेड़छाड़ के मामलों का ग्राफ भी चिंताजनक तौर पर बढ़ रहा है। आंकड़ों के अनुसार 12 साल में केवल तीन सालों को छोड़कर प्रदेश में सालाना तीन सौ से अधिक छेड़छाड़ के मामले दर्ज किए गए हैं, जबकि पिछले पांच साल से तो यह आंकड़ा चार सौ को भी पार कर गया है।

छेड़छाड़ के आंकड़े

2006-113-276

2007-158-323

2008-157-298

2009-182-318

2010-160-317

2011-168-329

2012-183-248

2013-250-493

2014-284-519

2015-244-433

2016-253-410

2017-248-404


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App