प्रदेश स्वास्थ्य विभाग से दूर हो स्टाफ की कमी

By: Jan 1st, 2018 12:01 am

धर्मशाला— बहु-उद्देश्यीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता एवं पर्यवेक्षक संघ हिमाचल प्रदेश ने विभाग में रिक्त चल रहे पदों पर भर्ती की मांग प्रदेश सरकार से उठाई है। संघ का कहना है कि विभाग में बहु-उद्देश्यीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता के लगभग 1200 पद रिक्त चल रहे हैं। साथ ही विभाग के अपने प्रशिक्षण सस्थान कई वर्षों से बंद पड़े हैं, उनको तुरंत शुरू किया जाए। इससे कि लोगों को घरद्वार स्वास्थ्य सुविधाएं प्राप्त हो सकें और हिमाचल प्रदेश स्वास्थ्य  के क्षेत्र में नंबर एक पर पहुंच सके। बहु-उद्देश्यीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता एवं पर्यवेक्षक संघ हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष हेम सिंह ठाकुर महासचिव नरवीर शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सोनिया डढवाल, बलवान अभिनाशी, सीमा ठाकुर व प्रेस सचिव सुभाष चंद ने प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को मुख्यमंत्री बनने पर हार्दिक शुभकामनाएं व बधाई दी है। साथ ही विनीत चौधरी को हिमाचल प्रदेश के मुख्य सचिव के पद पर नियुक्ति होने पर हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार स्वास्थ्य विभाग में रिक्त चल रहे पदों पर जल्द से भर्ती की जाए।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App