बर्फबारी से जलोड़ी बंद

By: Jan 24th, 2018 12:05 am

आनी – आनी बाह्य सराज क्षेत्र के लोगों के लिए मंगलवार का दिन नई मंगल कामना लेकर आया। क्षेत्र में महिनों से बर्षा  व बर्फबारी न होने के कारण शुष्क हुई आनी की धरा को आखिर कुदरत ने  बर्षा व बर्फबारी का नायाब तोहफा दिया। इसे पाकर किसान व बागबान फूले नहीं समा रहे। मंगलवार को दोपहर बाद बर्षा होते ही आनी क्षेत्र की ऊंची पहाडियों ने हिमपात की चादर ओड़ी तो वहीं मध्यम व  नीचले क्षेत्रों में रिमझिम बर्षा होने से नमी का संचार हुआ। इससे जनता बेहद खुश है। लोंगों को उम्मीद है कि आने वाले दिनों में क्षेत्र में जमकर बर्षा व हिमपात होगा। मंगलवार को बर्षा के बीच आनी उपमंडल को जिला मुख्यालय से जोड़ने वाले 10280 फुट की ऊंचाई पर स्थित प्रमुख जलोडी दर्रे पर लगभग पांच इंच ताजा हिमपात होने की सूचना मिली है। इससे एनएच 305 सड़क मार्ग खनाग से जलोडी जोत से आगे वाहनों की आवाजाही के लिए पूर्णतयः बंद हो गया है। बर्षा व बर्फवारी होने से आनी क्षेत्र में किसानों व बागबानों के मुरझाए चेहरों पर रौनक लौट आई है। किसान व बागबान पूर्व में बर्षा व बर्फबारी न होने से अपनी फसलों की पैदावार को लेकर बेहद चिंतित थे, मगर मंगलवार को कुदरत ने उनकी इच्छा पूर्ण कर दी।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App