बसंत विहार कालोनी का बिल सवा 28 लाख

By: Jan 16th, 2018 12:05 am

 शिमला — शिमला की बसंत विहार कालोनी में रहने वाले लोगों का नगर निगम को 28 लाख 25 हजार की राशि का भुगतान करना होगा। पिछले कई वर्षों से यहां के लोगों ने नगर निगम को पानी के बिल का भुगतान नहीं किया था।अब लोगों को एक साथ 26 लाख 25 हजार का बिल जारीकिया गया है। नगर निगम शिमलाने निगम सदन में उक्त मामला उठने के बाद वर्ष 2005 से एस्टीमेटेड बिल तैयार किया है, जो 26 लाख 25 हजार के करीबबनता है।नगर निगम ने पानी का एस्टमेटिड बिल बसंत विहार कालोनी में लगे तीन बड़े मीटरों की रीडिंग के आधार पर तैयार किया है। हालांकि बसंत विहार हाउसिंग कालोनी के पदाधिकारियों का कहना है कि उन्होंने वर्ष 2013 तक पानी के बिल चुकाए हैं। इसके पश्चात उन्हें निगम की ओर से पानी के बिल जारी नहीं हुए। ऐसे में निगम द्वारा तैयार एस्टीमेटेड बिल की राशि से वह राशि काट दी जाएगी, जिसका उन्होंने भुगतान कर दिया है। इसके पश्चात जो राशि शेष रहती है। निगम उसकी बसंत विहार कालोनी के लोगों से वसूल करेगा। बताते चलें कि नगर निगम की मासिक बैठक में स्थानीय पार्षद ने उक्त मामला उठाया था। उनका आरोप था कि बसंत विहार कालोनी के लोगों से पिछले कई वर्षों से पानी के बिल की राशि नहीं वसूली गई है, जिस पर नगर निगम शिमला के हाउस में एक कमेटी का गठन किया गया था। कमेटी ने तीन पानी के पुराने मीटरों की रीडिंग के आधार पर 26 लाख 25 हजार रुपए का एस्टीमेटेड बिल तैयार किया है, जो निगम ने बसंत विहार कालोनी के लोगों को थमा दिया है।

 सोसायटी का जनरल हाउस 21 को

बसंत विहार हाउसिंग कालोनी सोसायटी के उपाध्यक्ष बीसी ठाकुर ने बताया कि 21 जनवरी को सोसायटी का जनरल हाउस होगा। इसमें उक्त मामले पर चर्चा होगी। उन्होंने कहा कि जो वर्ष 2013 के बाद उनका बकाया बिल बचता है, उसका भुगतान किया जाएगा।  निगम ने जारी नहीं किए थे बिल सोसायटी के पदाधिकारियों का कहना है कि वर्ष 2013 के बाद निगम ने उन्हें पानी के बिल जारी नहीं किए, जबकि इस बाबत समय-समय पर निगम को मौखिक व लिखित सूचित किया जाता रहा है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App