मंडी के मायाधर को अध्यक्ष का ओहदा

By: Jan 29th, 2018 12:01 am

कांगड़ा के मदन अग्निशमन कर्मचारी संघ के वरिष्ठ उपप्रधान

 शिमला— मायाधर हिमाचल प्रदेश अग्निशमन कर्मचारी संघ के अध्यक्ष चुने गए हैं। कर्मचारी संघ के राज्य स्तरीय चुनाव स्टेट फायर टे्रनिंग सेंटर बलदेयां, शिमला में रविवार को हुए। इनमें सर्वसहमति से मंडी के मायाधर को प्रदेश अध्यक्ष चुना गया। कर्मचारी संघ के वरिष्ठ उपप्रधान पद पर मदन सिंह कांगड़ा को चुना गया। संघ के उपप्रधान पद पर सिद्धार्थ शिमला, पवन राणा चंबा, रोशन लाल शिमला को बनाया गया, महासचिव कृष्ण चंद शिमला और सुंदर सिंह किनौर संयुक्त सचिव चुने गए। संघ के प्रेस सचिव पद पर वीरेंद्र कुमार ऊना, सहसचिव पद पर सत्य प्रकाश शिमला, कोषाध्यक्ष पद पर नरेश कुमार को चुना गया। मनसा राम नयनादेवी को संघ का मुख्य सलाहकार बनाया गया है। संघ की कार्यकारिणी में दविंद्र दत्त सोलन, सूरज भारद्वाज मनाली, प्रदीप कुमार बिलासपुर, राम प्रताप शिमला, अशोक भारद्वाज हमीरपुर व शेर सिंह सकलानी जोगिंद्रनगर चुने गए हैं। इस मौके पर कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष मायाधर ने कहा कि संघ अग्निशमन कर्मचारियों की विभिन्न मांगों को सरकार के समक्ष जोरदार तरीके से उठाएगा। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को बेसिक-पे व ग्रेड-पे में वेतन विसंगति का मामला शीघ्र ही मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के समक्ष उठाया जाएगा ।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App