राजगढ़ में गरजीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता

By: Jan 18th, 2018 12:10 am

राजगढ़— उपमंडल राजगढ़ में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ बुधवार को प्रदर्शन किया।  आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने बुधवार को राजगढ़ नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपते  हुए बताया कि  पिछले कई वर्षों से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका  यूनियन प्रदेश में तत्कालीन सभी सरकारों के समक्ष अपनी मांगों को लगातार उठाती  रही है, लेकिन सरकार द्वारा उनकी मांगों को हमेशा नजरअंदाज ही किया जाता रहा  है और आज तक किसी भी सरकार द्वारा उनकी मांगों को पूरा करने का प्रयास तक नहीं किया गया है। इसके कारण  आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका यूनियन अपने आप को ठगा सा महसूस कर रहे हैं। सभी ने सयुंक्त बयान में कहा कि महिला एवं बल विकास विभाग में चपरासी से लेकर बाल विकास परियोजना आधिकारी सभी सरकारी कर्मचारी है और सिर्फ  आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं  को स्वयंसेवी माना जाता है। यह नीति  विभाग की हजारों महिलाओं के साथ बहुत बड़ा अन्याय है, जिसे अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।  आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिका यूनियन ने ज्ञापन में उन्हें  सरकारी कर्मचारी घोषित किया जाने की मांग की है।  साथ ही बच्चों को आंगनबाड़ी केंद्रों में ताजा भोजन देने , पोषाहार  का पैसा बच्चों की माता के खाते में डालने के फैसले  को वापस लेने,  आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिका  की ग्रेज्युटी व पेंशन योजना लागू करने तथा 45 वे भारतीय श्रम सम्मेलन की सिफारिशें तुरंत प्रभाव से लागू करने की मांग की है।  इस दौरान 50 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाएं  मौजूद रहीं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App