रोजगार अधिकारी के प्रदेश में आठ पद खाली

By: Jan 11th, 2018 12:01 am

धर्मशाला— हिमाचल प्रदेश स्टेट लेबर एंड इंप्लाइमेंट कर्मचारी यूनियन ने तपोवन विधानसभा में उद्योग मंत्री विक्रम ठाकुर से मुलाकात की। इस दौरान प्रदेश भर में रोजगार अधिकारियों के  आठ पदों को जल्द से जल्द भरने की मांग उठाई। संघ के पदाधिकारियों में प्रदेशाध्यक्ष अक्षय कुमार, अनिल कुमार डोगरा, सुरजन सिंह और अनिरुद्ध ठाकुर ने कहा कि पदोन्नति के आधार पर जल्द से जल्द रोजगार अधिकारी के पदों को भरा जाना चाहिए। उन्होंने बताया कि विभाग में 40 से अधिक लिपिक के पद भी रिक्त चल रहे हैं। पिछली सरकार द्वारा रोजगार अधिकारी के पांच पदों को निरस्त किए जाने के बाद अब उन्हें बहाल करने और डाटा एंट्री आपरेटर के कार्य को सही पाए जाने पर उनकी सेवाओं को आगे भी जारी रखने की मांग उठाई है। यूनियन ने उम्मीद जताई है कि प्रदेश सरकार उनकी मांगों पर गौर कर उन्हें जल्द पूरा करने का प्रयास करेगी।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App