लोगों तक पहुंचाएं पार्टी की नीतियां

By: Jan 6th, 2018 12:02 am

कैथल – पार्टी कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ होते हैं तथा कार्यकर्ता मजबूत होने से ही संगठन को मजबूती मिलती है। भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ता आपसी समन्वय को बढ़ाते हुए तथा जनता का विश्वास जीतते हुए विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा को और मजबूत बनाएं तथा ज्यादा से ज्यादा लोगों को पार्टी के साथ जोड़ें। पार्टी की जन कल्याणकारी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाकर उन्हें भाजपा के मिशन से जोड़ने का कार्य करें। यह अभिव्यक्ति हरियाणा की महिला एवं बाल विकास, नगर निकाय तथा सूचना, जन संपर्क एवं भाषा विभाग की मंत्री कविता जैन ने स्थानीय लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अशोक गुर्जर ढांड के अभिनंदन समारोह में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए व्यक्त कीं। उन्होंने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे संगठन द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारियों को सही तरीके से निभाएं तथा सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलें। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन जनता को मुहैया करवाया गया है।  उन्होंने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री  मनोहर लाल के कुशल नेतृत्व में युवाओं को पारदर्शिता से योग्यता के आधार पर नौकरियां दी जा रही हैं। देश एवं प्रदेश की जनता ने भारतीय जनता पार्टी की नीतियों में विश्वास व्यक्त  करते हुए पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई है। प्रदेश में प्रथम बार भारतीय जनता पार्टी बहुमत की सरकार बनी है तथा लोगों की अपेक्षाएं भी बढ़ी हैं। एक और सुधार कार्यक्रम की शुरुआत की गई है, जिससे सरकार द्वारा लोगों के कल्याण के लिए बेहत्तर कार्य किया जाएगा। इस अवसर पर भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अशोक गुर्जर ढांड ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल, प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला तथा पार्टी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त  करते हुए कहा कि वे पार्टी द्वारा उन्हें सौंपी गई जिम्मेदारियों का पूरी ईमानदारी से निर्वहन करेंगे तथा सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलते हुए संगठन को मजबूत करेंगे। इस मौके पर अरुण सर्राफ, राव सुरेंद्र सिंह, रणधीर गोलन, पूर्व विधायक लीला राम, कमलेश ढांडा, राजपाल तंवर, मनीष कठवाड़, हरदीप आंधली, सुरेश गर्ग, शैली मुंजाल, रामपाल राणा, संजय भारद्वाज, प्रवीण सरदाना, धर्मवीर डागर, कुमारी संगीता के अलावा  भाजपा के अन्य कार्यकर्ता व शहर के गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App