विजय गोखले ने विदेश सचिव का कार्यभार संभाला

By: Jan 30th, 2018 12:02 am

नई दिल्ली – चीन के साथ डोकलाम विवाद को सुलझाने में अहम भूमिका निभाने वाले राजनयिक विजय केशव गोखले ने सोमवार को विदेश सचिव का पदभार संभाला। उनका कार्यकाल दो साल का होगा। श्री गोखले ने एस जयशंकर की जगह ली है। विजय गोखले ने चीन के साथ 73 दिन तक चले डोकलाम गतिरोध को हल करने में अहम भूमिका निभाई थी। वह 1981 बैच के भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी हैं। इससे पहले वह विदेश मंत्रालय में सचिव (आर्थिक संबंध) के तौर पर सेवाएं दे रहे थे…


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App