विराटनगर में ब्रह्मर्षि भंवरा जयंती पर कार्यक्रम

By: Jan 11th, 2018 12:02 am

पिंजौर— हरियाणा के राज्यपाल प्रो. कप्तान सिंह सोलंकी ने कहा है कि रविंद्र नाथ टैगोर ने कहा है कि यदि भारत के बारे में जानना है तो स्वामी विवेकानंद को पढ़ो। उन्होंने कहा कि यदि भारत के दर्शन करने हैं, तो पिंजौर में स्थित विराट नगर आएं तो भारत के दर्शन हो जाएंगे। राज्यपाल गुरुवार को विराटनगर में स्थित महर्षि ब्रह्म आश्रम में ब्रह्मर्षि भंवरा की जयंती महोत्सव के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि ब्रह्मर्षि भंवरा ने अपना समस्त जीवन निःस्वार्थ भावना से लोगों के कल्याण में लगाया और उन्ही के प्रशस्त मार्ग का अनुसरण करते हुए कृष्णाकांता,  डा. मनीषा व अमृता उनके संदेशों को हिंदुस्तान में ही नहीं, अपितु विश्वभर में फैला रही हैं। इस अवसर पर हरियाणा के शिक्षा मंत्री राम बिलास शर्मा ने कहा कि भारत ज्ञान-विज्ञान एवं सत्य पर आधारित है और यह सत्य एवं ज्ञान ब्रह्मर्षि आश्रम के अलावा और कोई नहीं दे सकता। उन्होंने अपनी ओर से आश्रम के माध्यम से शिक्षा गतिविधियों को चलाने के लिए 11 लाख और वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यू की ओर से भी 11 लाख तथा सांसद रतन लाल कटारिया की ओर से 21 लाख रुपए की राशि आश्रम को देने की घोषणा की। उन्होंने ब्रह्मर्षि आश्रम के स्कूली बच्चों, जिन्होंने 85 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किएए उन्हें पुरस्कार देकर सम्मानित किया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App