सबसिडी न मिलने से परेशान

By: Jan 3rd, 2018 12:05 am

नौहराधार – जिला के राजगढ़ में लोगों को गैस सिलेंडर पर मिलने वाली सबसिडी समय पर नहीं मिल रही है, जिसके चलते लोगों को विभाग के प्रति रोष पैदा हो रहा है। राजगढ़ एजेंसी से पच्छाद के अलावा रेणुका विधानसभा के नौहराधार के करीब 12 पंचायतों में भी आपूर्ति होती है, जिससे करीब सात हजार के करीब गैस सिलेंडर की आपूर्ति की जाती है। राजगढ़ एजेंसी में करीब 19 हजार उपभोक्ता शामिल हैं। इसमें बहुत से लोग ऐसे हैं, जिन्हें सात-आठ महीने से सबसिडी नहीं मिली है। कई लोग ऐसे हैं, जिन्होंने कई अरसे से सबसिडी के दर्शन नहीं किए हैं। मजबूरी में सबसिडी छोड़ने का मन बना लिया है। लोगों ने बताया कि सबसिडी के पैसे कभी आते हैं कभी नहीं आते हैं। लोग हर रोज बैंकों के चक्कर काटते रहते हैं। एक ओर जहां पहले ही दिन प्रतिदिन गैस के दाम आसमान छू रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ विभाग सबसिडी को उपभोक्ताओं के खातों में नहीं डाल रहे हैं जो चिंताजनक है। यही नहीं जो दस्तावेज विभाग द्वारा मांगे गए थे अधिकतर लोगों ने जमा करवा दिए हैं फिर भी सबसिडी समय पर नहीं दी जा रही है। उधर, गैस एजेंसी के इंचार्ज संजीत धीमान ने बताया कि विभाग समय पर उपभोक्ताओं के खातों में पैसा डालते हैं। कई लोगों के अभी आधार कार्ड लिंक नहीं हुए हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App