सेनाध्यक्ष से उत्तराखंड में भर्ती कार्यालय खोलने की मांग

By: Jan 11th, 2018 12:01 am

देहरादून— उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक गणेश जोशी ने थल सेनाध्यक्ष जनरल बिपिन रावत से आज राज्य में भर्ती कार्यालय शाखा खोलने की मांग की।  श्री जोशी ने श्री रावत से नयी दिल्ली स्थित सेना भवन में सेना से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की और राज्य के युवाओं हेतु सेना में भर्ती के लिए भर्ती कार्यालय शाखा खोलने की भी मांग की। उन्होंने कहा राज्य के नागरिकों के दिलों में सेना के प्रति एक अछ्वूत लगाव तथा प्रेम है। जिसका परिणाम है कि राज्य का प्रत्येक पांचवां व्यक्ति भारतीय सेना से प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष रुप से जुड़ा हुआ है। भारतीय सेना के प्रति राज्यवासियों के इस अछ्वूत लगाव के प्रसंगत समय-समय पर राज्य प्रतिनिधियों द्वारा सेना सम्बन्धी मसलों पर सैन्य अधिकारियों से वार्ता की जाती रही है। उन्होंने बताया कि युवाओं को सेना में भर्ती के लिए भर्ती कार्यालय शाखा खोलने, देहरादून में ईसीएसएच पॉलिक्लीनिक की स्थापना, गोरखा भर्ती केन्द्र की स्थापना तथा प्रादेशिक सेना में महिला बटालिनों की स्थापना की जाने के सम्बन्ध में सेनाध्यक्ष से सकारात्मक वार्ता हुई। उन्होंने कहा कि एक पूर्व सैनिक होने के नाते सैनिकों एवं पूर्व सैनिकों के हितों के कार्य करना मेरी नैतिक जिम्मेदारी है। राज्य की भर्ती के लिए भर्ती कार्यालय का संचालन उत्तर प्रदेश से किया जा रहा है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App