स्वाइन फ्लू की चपेट में योल की महिला

By: Jan 3rd, 2018 12:10 am

टीएमसी — बढ़ती ठंड के साथ स्वाइन फ्लू ने एक बार फिर दस्तक दी है। डा. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कालेज टांडा में एक महिला में स्वाइन फ्लू के लक्षण पाए गए हैं। महिला योल कैंट की बताई जा रही है। वर्ष 2018 में स्वाइन फ्लू का यह पहला मामला बताया जा रहा है। बताते हैं कि महिला गर्भवती है। पिछले दिनों कुछ अस्वस्थ रहने के चलते महिला के टेस्ट लिए गए थे। इसमें महिला की एच वन-एन वन रिपोर्ट पाजिटिव आई। इस बारे में अस्पताल के एमएस डा. गुरदर्शन गुप्ता ने बताया कि लेबर रूप से एक महिला में स्वाइन फ्लू के लक्षण सामने आए थे। विशेषज्ञों के अनुसार सर्दियों में स्वाइन फ्लू के मामले ज्यादा सामने आते हैं, लेकिन वर्ष 2017 में इस जानलेवा बीमारी ने गर्मियों में भी दस्तक दे दी थी। प्रदेश भर में इस बीमारी से एक दर्जन से अधिक लोगों की जान गई थी।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App