हंसराज को सौंपी कमान

By: Jan 25th, 2018 12:05 am

करसोग — देवों के देव ममलेश्वर महादेव मंदिर कमेटी के चुनाव संपन्न हुए। इसकी अध्यक्षता नायब तहसीलदार करसोग विद्या सिंह नेगी द्वारा की गई। इस मौके पर मंदिर कमेटी के पूर्व प्रधान जयराम शर्मा, कानूनगों बलवंत सिंह, उमादत, कुलदीप चंद सहित विभिन्न क्षेत्रों से आए सैकड़ों लोग उपस्थित थे। मंदिर कमेटी ममलेश्वर महादेव के बतौर अध्यक्ष ममेल निवासी हंसराज शर्मा को चुना गया। सचिव खजान सिंह नेगी, कोषाध्यक्ष मोहन लाल, भंडारी सोना-चांदी पदम सिंह, भंडारी बरतन व अन्य सोम प्रकाश चौधरी व सदस्य टिकम सिंह गुडाह, देवी सिंह घडैंच, लेज राम बाओरी, भदरू राम भडारनु, अजय कुमार ममेल, हीरा लाल ममेल, बलदेव सिंह भ्याल, चमन लाल भ्याल, कृष्ण भ्याल, गंगा राम सानणा, केसर सिंह सानणा, देवी राम सोमाकोठी, खेमराज काणी-मन्दलाह, लेखा परीक्षक प्रवीण शर्मा व पवन शर्मा ममेल, मुख्य सलाहकार राज कुमार को चुना गया। मंदिर कमेटी ममलेश्वर महादेव के चुनाव संपन्न होने के बाद सामूहिक तौर पर देवों के महादेव के समक्ष क्षेत्र में वर्षा होने की फरियाद की। पूर्व कमेटी अध्यक्ष जयराम शर्मा की पूर्व में मंदिर विकास को लेकर दी गई सेवाओं को लेकर सराहना की गई व आभार प्रकट किया गया। मंदिर विकास कार्य क्षेत्र के सभी लोगों के तालमेल से आगे बढ़ाए जाएंगे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App