15 मरीजों की आंखों के आपरेशन

By: Jan 25th, 2018 12:05 am

सोलन— क्षेत्रीय अस्पताल में मरीजों के आंखों के आपरेशन शुरू होने से काफी सुविधा मिली है। कुछ दिनों पहले अस्पताल में शुरू की गई आई ओटी में विभाग द्वारा करीब 15 आपरेशन किए जा चुके हैं। यह सुविधा मिलने के बाद लोगों को शिमला व चंड़ीगढ़ के चक्कर नहीं काटने पड़ रहे हैं। खास बात यह है कि अस्पताल में मरीजों के आंखों के छोटे बड़े दोनों तरह के आपरेशन सफलतापूर्वक किए जा रह हैं। गौर रहे कि इससे पहले अस्पताल में लोगों को आईओटी की सुविधा न मिलने के कारण आंखों के आपरेशन करने के लिए निजी अस्पतालों में जाना पड़ रहा था।  क्षेत्रीय अस्पताल में अब लोगों के आंखों के आपरेशन हर बुधवार को किए जा रहे हैं। अस्पताल में दो नेत्र विशेषज्ञों की सहायता से लोगों को यह सुविधा मिल रही है।  हर बुधवार अस्पताल में आंखों के मरीजों के आपरेशन डाक्टरों द्वारा किए जा रहे हैं। इससे पहले जिला के सबसे बड़े अस्पताल में यह सुविधा आंखों के मरीजों के लिए नहीं थी, जिसके चलते मरीजों को आपरेशन करवाने के लिए शिमला व चंडीगढ़ के चक्कर काटने पड़ते थे। काफी लंबे समय बाद आखों के मरीजों के अस्पताल में आपरेशन अब सफलतापूर्वक किए जा रहे हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App