22 गर्लफ्रेंड्स के लिए डांसर बन गया लुटेरा

By: Jan 27th, 2018 12:05 am

ख्वाब पूरे करने के लिए इनसान हर तरह की कोशिश करता है। मेहनत कर वह मुकाम हासिल करना चाहता है। कहा जाता है न, सफल होने का कोई शॉट-कट नहीं। मेहनत तो करनी ही पड़ती है। कोई भी आपको फ्री में खाना नहीं खिलाएगा, उसके लिए संघर्ष तो करना ही पड़ता है। लेकिन दिल्ली के रहने वाले 22 वर्षीय अदनान खान को मेहनत नहीं करने का मन था। इसलिए उसने सपने पूरे करने के लिए जुर्म की दुनिया में कदम रख दिया। अदनान ने दावा किया है कि वह मिस्टर उत्तराखंड रह चुका है और कई रिएलिटी शो में ऑडिशन दे चुका है। उस पर आरोप है कि उनसे तीन दोस्तों के साथ पीजा आउटलेट में चोरी की। यह हादसा 11 दिसंबर, 2017 को हुआ था। उसने चाकू की नोक पर दोस्तों के साथ मिलकर करीब तीन लाख 45 हजार रुपए की चोरी की। उसने गुनाह कबूलते हुए अपने दोस्त राम को बताया कि उसको पैसों की जरूरत थी। अदनान गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपना पता बदल रहा था। पुलिस अफसर ने बताया कि पुलिस ने आखिरकार सोमवार को उसको पकड़ लिया है। उसे मुंबई में सेटल होना था, जहां उसे घर का खर्चा, ट्रांसपोर्ट के खर्चे के लिए करीब तीन लाख रुपए की जरूरत थी। जो वह दिल्ली में डांस शो करता था, उसके लिए बहुत कम पैसे मिलते थे। वह खुद के लिए पैसे नहीं बचा पा रहा था। अदनान ने बताया कि वो लैविश लाइफस्टाइल जीना चाहता था और उसकी 20 गर्लफ्रेंड्स भी हैं। अदनान का कोई पुलिस रिकार्ड नहीं है। वह डांस के लिए काफी पैशनेट है। उसका खुद का यू-ट्यूब चैनल भी है जहां वो अपने डांस वीडियोज भी अपलोड करता रहता था, लेकिन वह अच्छी लाइफ जीने के लिए मेहनत नहीं करना चाहता था इसलिए उसने शॉट-कट अपनाया और जुर्म की दुनिया में कदम रख लिया था।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App