इंदिरा मार्केट में खिले लकड़ी के फूल

By: Feb 16th, 2018 12:05 am

मंडी  – अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव का सरस मेला गुरुवार को शुरू हो गया है। मंडी शहर की इंइिरा मार्केट की छत पर सजने वाले सरस मेले में देशभर से 18 राज्यों के करीब 102 हस्तशिल्पियों ने अपनी कलाकृतियों की प्रदर्शनी एवं बिक्री स्टाल सजा दिए हैं। स्टाल सजने के उपरांत लोगों की भीड़ देर शाम तक उमड़ी रही। सरस मेले में हरियाणा, ओडिसा, मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश, केरल, पंजाब, उत्तराखंड, राजस्थान, असम, ऊना,  जम्मू-कश्मीर,  मणिपुर, पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश सहित विभिन्न राज्यों के ग्रामीण स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार किए गए उत्पादों के स्टाल लग गए हैं। स्टालों में हस्तशिल्प वस्तुएं, साडि़यां एवं कपडे़, गलीचे एवं दरिया, टेराकोटा, वत्थर एवं धातु की  वस्तुएं, बैंत एवं बांस की वस्तुएं, लकड़ी से बने फूल, बच्चों के खिलौनों सहित अन्य खाद्य वस्तुओं से स्टाल सज चुके हैं। सरल में लगे स्टालों में स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार किए गए विभिन्न व्यंजन, खाद्य पदार्थ के अलावा अलग-अलग ढंग से बनाए गए अचारों की महक है। ओडिसा की चांदी ने भी लोगों को खूब आकर्षित किया है। वहीं समस्त स्वयं समूहों को किसी प्रकार की समस्या न हो, इसके लिए जिला ग्रामीण विकास अभिकरण ने पूरे प्रबंधन किए हैं। वहीं जिला ग्रामीण विकास अभिकरण (डीआरडीए) अधिकारी प्रदीप कुमार का कहना है कि सरस मेले में 18 राज्यों के करीब 102 स्वयं सहायता समूह अलग-अलग उत्पाद लेकर पहुंचे हैं। समस्त राज्यों के कारोबारियों को विभाग ने स्टाल मुहैया करवा दिए हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App