कांग्रेस ने 37 भितरघाती और निकाले

By: Feb 8th, 2018 12:06 am

राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के कड़े रुख के बाद पार्टी की बड़ी कार्रवाई, छह साल के लिए निष्कासित

शिमला— हिमाचल प्रदेश कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव में हार का पोस्टमार्टम करते हुए अब दूसरी फेहरिस्त में भितरघात के आरोपी 37 कांग्रेस नेताओं को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। इससे पहले भी कांग्रेस ने 25 से ज्यादा नेताओं को निष्कासित किया था। पार्टी उम्मीदवारों की सिफारिश पर ब्लॉक और जिला कांग्रेस कमेटियों के अनुमोदन के बाद हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने इन 37 कांग्रेस नेताओं को पार्टी विरोधी कार्य करने पर छह साल के लिए निष्कासित किया है। साथ ही छह साल के लिए इन सभी की प्राथमिक सदस्यता भी रद्द कर दी गई है।  पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा हाल ही के दौरे के दौरान दिखाए गए कड़े रुख के चलते भितरघातियों के खिलाफ यह बड़ी कार्रवाई की गई है। पार्टी हाईकमान की हरी झंडी के बाद ही चुनाव में बागी तेवर अपनाकर पार्टी उम्मीदवारों को नुकसान पहुंचाने वाले नेता बाहर किए गए हैं। पूर्व मंत्री रंगीला राम राव, पूर्व विधायक टेक चंद डोगरा, मनजीत डोगरा, रघुवीर सिंह व एनएसयूआई अध्य्क्ष करुण शर्मा को भी निष्कासित कर दिया गया है। विधानसभा चुनाव के बाद पार्टी की हार की समीक्षा करने शिमला पहुंचे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने साफ कर दिया था कि अधिकृत उम्मीदवारों को नुकसान पहुंचाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

इन पर गिरी पार्टी विरोधी कार्यों की गाज

  1. रंगीला राम राव, सरकाघाट 2.टेक चंद डोगरा, नाचन 3.दामोदर दास चौहान, नाचन 4. रघुवीर सिंह, लाहुल- स्पीति 5.प्रोमिला देवी, भोरंज 6.दीपक ठाकुर, लाहुल-स्पीति 7.   रपत्न बोध, लाहुल स्पीति  8.राजेंद्र कारपा, लाहुल-स्पीति  9.युपेंद्र कांत मिश्रा,आनी  10.  सतपाल, आनी 11.करुण शर्मा, ऊना 12. ऋषि शर्मा, पालमपुर  13.मनजीत डोगरा, बड़सर 14.कुलदीप बेदी, सुजानपुर  15.बॉबी ठाकुर, सुजानपुर  16. विनोद, हमीरपुर 17.जुगल किशोर, हमीरपुर 18.जसबीर, गगरेट 19.महेंद्र कुमार, गगरेट 20.अश्वनी ठाकुर, गगरेट 21.  राम लुभाया, गगरेट 22.मधुसुदन जसवाल, गगरेट  23.देवी कुमार, गगरेट 24.गुरचरण सिंह,गगरेट 25.अनिल प्रभा, ज्वालामुखी 26.राजेश वर्मा, ज्वालामुखी 27.उजागर चौधरी, नालागढ़ 28. सतनाम सिंह राणा, नालागढ़ 29.प्रिंस शर्मा, नालागढ़ 30.महेश गौतम, नालागढ़ 31.गुरमेल सिंह, दून 32.उमेश भारद्वाज, बैजनाथ 33.बलदेव ठाकुर,बल्ह 34.शंकर सिंह, श्रीनयनादेवी 35. दर्शन ठाकुर,रामपुर 36.ईश्वर सिंह, रामपुर 37.इंतजार अली, पांवटा साहिब


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App