किसानों की इनकम होगी डबल

By: Feb 3rd, 2018 12:05 am

बीबीएन— गुणात्मक कृषि में किसानों की आर्थिकी सुदृढ़ करने के लिए सरकार द्वारा कई कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं, ताकि किसानों की आय में इजाफा हो सके इसके लिए सरकार विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से किसानों को लाभान्वित कर रही है। जानकारी अनुसार हिमाचल प्रदेश कृषि विभाग के तहत विकास खंड नालागढ़ में रबी 2017-18 के लिए विभाग द्वारा उत्तम किस्म के बीज उपलब्ध करवाए गए हैं और उनकी जानकारी भी दी गई है। वर्ष 2022 तक किसानों की आय को दोगुना करने के लिए कृषि विभाग ने कमर कस ली है। गत वर्ष कृषि विभाग नालागढ़ द्वारा किसानों को उत्तम किस्म के बीज उपलब्ध करवाए गए जिनमें तिलहन, तोरिया एवं सरसों तीन क्विंटल, दलहन, चना पांच क्विंटल 70 किलो ग्राम, सब्जियों में मूली, मेथी, गाजर, शलगम एक क्विंटल, प्याज एक क्विंटल 80 किलो ग्राम, लहसुन दो क्विंटल, धनिया पांच क्विंटल बीज किसानों को अनुदान पर वितरित किए गए। इसके अलावा चारे की फसलों के लिए विभाग द्वारा बरसीम 600 क्विंटल, जवी 13 हजार किलोग्राम, आलू 30 क्विंटल, गेहूं 499 क्विंटल लोगों को उन्नत बीज वितरित किए गए। इसके अतिरिक्त 345 क्विंटल बीज उत्पादन हेतु उन्नत किसानों को दिया गया, जिसमें करीब 350 हेक्टेयर भूमि में बीज उत्पादन किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए कृषि विभाग नालागढ़ के विषयवाद विशेषज्ञ डा. डीआर ठाकुर ने बताया कृषि विभाग द्वारा बीजों का प्रमाणीकरण किया जाएगा व अनुमान के मुताबिक करीब एक हजार क्विंटल बीज ग्रेडिंग कर विभाग को दिया जाएगा जो विभाग द्वारा अलग-अलग योजनाओं के तहत किसानों को अनुदान पर उपलब्ध करवाया जाएगा जिससे किसानों की आर्थिकी सुदृढ़ होगी।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App