कैथू जेल में महिला कैदियों की समस्याएं जानीं

By: Feb 21st, 2018 12:01 am

शिमला —प्रदेश की जेलों में महिला कैदियों की स्थिति कैसी है, यह जानने के लिए महिला आयोग की टीम निरीक्षण करने में जुट चुकी है। महिला आयोग की अध्यक्ष डेजी ठाकुर की अध्यक्षता में पहले दिन आयोग की टीम ने शिमला स्थित कैथू जेल का निरीक्षण किया। कैथू जेल में रह रही चार महिला कैदियों से बातचीत की और उनकी समस्याओं को भी सुना। कैथू जेल में तीन महिला कैदियों को ट्रायल से  पर रखा गया है, तो वही एक महिला सजायाफ्ता है। महिला आयोग की अध्यक्ष डेजी ठाकुर ने कहा है कि कैथू जेल में महिलाओं को दी गई सुविधाओं से वह संतोषजनक रही। वहां पर महिला कैदियों को रहने के लिए जो जगह दी गई है, वे भी ठीक है, वहीं उनका खाने-पीने का भी विशेष ध्यान रखा जा रहा है। डेजी ठाकुर का कहना है कि जेल में महिला कैदी रोजाना सिलाई बुनाई का कार्य करती है व अपनी भविष्य के लिए आमदनी इकट्ठा कर रही है।  आयोग की अध्यक्ष डेजी ठाकुर का कहना है कि कैथू जेल प्रबंधन से भी उन्होंने बातचित की ओर महिलाओं के लिए जेल में शुरू की गई योजनाओं के बारे में भी जानकारी ली। डेजी ठाकुर ने कहा कि जेल प्रबंधन की ओर से कहा गया है कि वे जल्द ही महिला कैदियों के लिए वोकेशनल कोर्स शुरू करेंगे जिसमें उन्हें हिन्दी इंगलिश विषयों के बारे में सिखाया जाएगा। अध्यक्ष डेजी ठाकुर का कहना है कि वे जल्द कंडा जेल में भी महिलाओं की स्थिती को जानने के लिए दौरा करेंगे। अगर कोई समस्या होगी तो  समाधान के लिए सरकार से मांग उठाई जाएगी।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App