चचेरे भाई ने लूटी बहन की अस्मत

By: Feb 14th, 2018 12:16 am

हमीरपुर के एक गांव में रिश्ते तार-तार, पीडि़ता की शिकायत पर आरोपी धरा

हमीरपुर —जिला के एक गांव में चचेरे भाई ने नाबालिग बहन को अपनी हवस का शिकार बनाया है।  रिश्तों को तार-तार करने वाले दुराचार मामले में देवभूमि एक बार फिर शर्मसार हुई है। ब्लैकमेल कर बहन से दुराचार कर रहे व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि दिसंबर, 2017 में बहला-फुसलाकर आरोपी ने नाबालिग से दुराचार किया है। दुराचार के बाद नाबालिग को जान से मारने की धमकी देकर मामले को दबाने की कोशिश की गई। कई महीने तक डरी-सहमी लड़की ने किसी को इस बारे में नहीं बताया। आखिरकार तंग होकर उसने परिजनों को बताने की हिम्मत जुटा ली। शिकायत मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को अब कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।  जानकारी के अनुसार जिला के एक गांव में 17 वर्षीय नाबालिग से उसके चचेरे भाई ने दुराचार किया है। इस 40 वर्षीय व्यक्ति ने दिसंबर, 2017 में नाबालिग को बहला-फुसलाकर दुराचार को अंजाम दिया। डर के मारे लड़की ने किसी को भी यह बात नहीं बताई। इसके बाद वह फिर उसे लगातार तंग करने लगा। दुखी होकर नाबालिग ने सारी बात आने परिजनों को बता दी। इसके बाद परिजनों ने पुलिस थाना हमीरपुर में शिकायत दर्ज करवाई है। नाबालिग की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।  पुलिस की मानें, तो मामला काफी संगीन है। इस घनौनी हरकत से भाई-बहन का रिश्ता तार-तार हुआ है। व्यक्ति को कोर्ट में पेश किया जाएगा। यहां से रिमांड मिलने के बाद इससे गहन पूछताछ की जाएगी। पुलिस अधीक्षक हमीरपुर रमन कुमार ने बताया कि व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।  बहरहाल इस घिनौनी वारदात से देवभूमि फिर शर्मसार हो गई है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App