टाहलीवाल में कामगारों ने लगाए नारे

By: Feb 4th, 2018 12:07 am

 दुलैहड़— औद्योगिक क्षेत्र टाहलीवाल में स्थित एक नामी उद्योग में कामगार मांगों को लेकर हड़ताल पर चले गए हैं। कामगारों का कहना है कि उद्योग में कार्यरत कुछ कामगारों को यह कहकर  निकाला गया था कि कुछ दिनों बाद काम पर बुला लिया जाएगा, लेकिन उद्योग प्रबंधन की ओर से इस कामगारों को काम पर नहीं रखा गया। इसके चलते शनिवार को कामगारों ने हड़ताल की। उद्योग प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी भी की। कामगार अजय, दीपक, सुनील, विक्रम, अरूण, विशाल, रोहित, मनोज कुमार, सतीश, गौरव, राजकुमार, गुरमीत सिंह, पवन कुमार, मोहित, प्रदीप, हैप्पी, सौरव, हनी, नरेंद्र, होशियार सिंह, हिम्मत, वीरेंद्र, कश्मीर, जतिंद्र, कुलविंद्र, विवेक, रविदत, रामकुमार, पंकज ने कहा कि उद्योग द्वारा उनकी मांगों को लेकर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने मांग की है दो माह पहले निकाले गए कामगारों को बहाल किया जाए। उन्हें दो माह का वेतन दिया जाए। श्रम नियमानुसार पूरा माह ठेकेदार के कामगरों को काम दिया जाए। साथ ही ईपीएफ की त्रुटियों को ठीक किया जाए। उन्होंने यह भी मांग की है कि ईएसआई कार्डधारकों के परिवारजनों को उनसे जोड़ा जाए। कामगारों को उनके कार्यकाल के हिसाब से वेतन 15000 दिया जाए। इसके अलावा इलेक्ट्रिकल विभाग की एंट्री नियमित की जाए। उल्लेखनीय है कि कामगरों ने हड़ताल पर जाने से प्रशासन को भी अवगत करवा दिया था। वहीं, दिनभर प्रशासन की ओर से भी कामगारों, ठेकेदार, उद्योग प्रबंधन में समझौता करवाने के प्रयास किए गए, लेकिन कोई भी साकारात्म परिणाम नहीं निकल पाया है। उधर, कामगारों ने मांग की है कि उनकी मांगों को पूरा किया जाए।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App